छत्तीसगढ़

CG : नकल कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्टिंग करने वाली छात्रा की शिकायत पर सरकार से मांगा जवाब …

बिलासपुर । महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हुए कथित नकल कांड को बिलासपुर हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। एक छात्रा द्वारा किए गए साहसी स्टिंग ऑपरेशन और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर हाईकोर्ट ने मामले को जनहित याचिका के रूप में सुनवाई के लिए स्वीकार किया है।

चीफ जस्टिस जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा सचिव को नोटिस जारी कर पूरे मामले में शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि नकल कराने में जिन शिक्षकों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

शिक्षा विभाग की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की विभागीय जांच तीन महीने में पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में होगी।

मामला महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के रोहिणी गांव की छात्रा नीता जगत से जुड़ा है। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा नीता का परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद स्कूल भंवरपुर था।

परीक्षा के दौरान उसने देखा कि कुछ शिक्षक छात्रों को उत्तर लिखवा रहे हैं और मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। छात्रा ने साहस दिखाते हुए पूरे मामले का स्टिंग कर वीडियो रिकॉर्ड किया।

नीता ने सवाल उठाया था कि यदि परीक्षा में इस तरह नकल होगी तो मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ न्याय कैसे होगा। आरोप है कि विरोध करने पर केंद्र अधीक्षक और स्कूल प्राचार्य ने उसे सहयोग देने के बजाय फटकार लगाई और मानसिक दबाव बनाया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी परीक्षा के दौरान उसकी डेस्क पर पहले से उत्तर लिखकर उसे फंसाने की कोशिश भी की गई। इस तनाव के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन उसने हार नहीं मानी। जिला स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद उसने रायपुर स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

रायपुर  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट) द्वारा…

21 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअली लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअली लोकार्पण

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के…

21 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…

41 minutes ago
प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

भोपाल  राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल प्रभात चौराहे पर निर्माणाधीन डबल-डेकर…

41 minutes ago
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा  बालिकाओं के स्वास्थ्य को…

56 minutes ago
लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

भोपाल  निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (International Election Visitors Programme)"…

1 hour ago