CG : नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15 महीनों में 1521 ने छोड़ी हिंसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें  मिलाकर पिछले 24 घंटों में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास जताया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अभूतपूर्व घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं है, बल्कि विश्वास की उस जीत का प्रतीक है, जो हमारी सरकार ने श्नियद नेल्ला नारश् जैसी जनउन्मुख योजनाओं के माध्यम से गाँव-गाँव तक पहुँचाया है। अब यहां बंदूक की गोली नहीं, विकास की बोली सुनाई दे रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 15 महीनों में 1521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की पहुंच और विश्वास निरंतर बढ़ा है। यह सफलता राज्य सरकार की ‘नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ की सकारात्मकता को भी दर्शाती है, जिसके तहत हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों को न केवल सामाजिक सम्मान, बल्कि पुनर्वास और आजीविका का अवसर भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परिवर्तन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में चल रहे सुशासन के विजन का सजीव उदाहरण है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारा प्रदेश तय समय-सीमा के भीतर नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा और बस्तर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

kgnews

Recent Posts

40 हजार करोड़ के सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़! प्रतिमा और कनिका देवी ने ठोका अपना दावा

40 हजार करोड़ के सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़! प्रतिमा और कनिका देवी ने ठोका अपना दावा

ग्वालियर सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विशाल पैतृक संपत्ति के बंटवारे…

25 minutes ago
ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…

30 minutes ago
भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…

34 minutes ago
कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…

44 minutes ago
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…

60 minutes ago
महाकाल मंदिर हुआ हाईटेक! अब सिर्फ 30 सेकंड में होगी सोना-चांदी की जांच

महाकाल मंदिर हुआ हाईटेक! अब सिर्फ 30 सेकंड में होगी सोना-चांदी की जांच

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…

1 hour ago