नारायणपुर नक्सलियों ने भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है। भाजपा नेता कोमल माँझी मंदिर में पूजा करने गये थे, वहीं पर नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से नक्सली कोमल मांझी की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन शनिवार को जब मांझी शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए गया था तभी तीन नक्सलियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने टंगिए से गला पर वार कर कोमल मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी। कोमल के साथ कुछ और लोग भी पूजा करने मंदिर गए थे, उन लोगों ने लौटकर इस वारदात की सूचना ग्रामीणों, वैद्यराज के परिजनों और पुलिस को दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *