छत्तीसगढ़

CG : नक्सलियों ने बच्चों काे ढाल बनाकर की थी गोलीबारी, चार घायल

दंतेवाड़ा  । अबूझमाड़ के कलहजा-डोडरेबेड़ा में पिछले गुरुवार को हुए मुठभेड़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य शीर्ष नक्सली नेता रामचंद्र उर्फ कार्तिक को बचाने नक्सलियों ने नाबालिग बच्चों को ढाल बनाया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के गोली से चार नाबालिग घायल हो गए हैं। पुलिस की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
बच्चों को किया था आगे

पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने नाबालिग ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए साथ में रखा था। मुठभेड़ के दौरान इन्हीं ग्रामीणों की आड़ लेकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई थी। इसमें नक्सलियों के गोली लगने से चार ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली थी।
घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही हैl घटना के संबंध में और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। मुठभेड़ में और भी कई नक्सली के घायल होने की जानकारी मिली है। नक्सली आसपास के जंगल क्षेत्र में उनका उपचार कर रहे हैं।
मुठभेड़ में मारे गए थे 7 नक्सली

यहां बता दें कि दक्षिणी अबूझ़माड़ में शीर्ष नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर व कोंडागांव जिले की सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लगभग 50 किमी की दूरी तय कर यह अभियान किया था। इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली रामचंद्र उर्फ कार्तिक सहित 40 लाख के इनामी सात नक्सलियों को मार गिराया गया था। घटनास्थल से पुलिस को पांच पुरूष व दो महिला सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली के शव मिले थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

4 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

8 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

27 minutes ago
शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर  जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…

36 minutes ago