रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में भड़काऊ गाना रिलीज हुआ है। कला टीवी नाम के यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया गया है। रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ UAPA के तहत FIR दर्ज की है।गाने में बोल है…’ओ रे केन्द्र वाले, ओर रे कोबरा वाले, क्यों है ये कब्जा, क्यों लूट रहे। ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे शब्दों के माध्यम से सरकार और फोर्स की कार्रवाई को गलत बताया जा रहा है। वीडियो में AI से बनाई गई तस्वीरों का भी उपयोग किया गया है।
वीडियो में नक्सली हिड़मा की मौत को शहादत बताया गया है। केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों की नीति पर टिप्पणी की गई है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने और मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया है। दरअसल, कला टीवी यू-ट्यूब चैनल पर हिड़मा स्मृति लिखकर अपलोड किया गया है। अपलोड वीडियो करीब 5.20 मिनट का है। वीडियो में हिड़मा को महान बताया है। साथ ही फोर्स की कार्रवाई पर सवाल उठाने की कोशिश की गई है। भड़काऊ वीडियो को करीब 4 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो में हिड़मा को फोर्स से अकेले लड़ते और गोलीबारी करते दिखाया है। फोर्स की गोली लगने से घायल दिखाया है। जंगलों की कटाई और पहाड़ों पर कब्जा दिखाया है। पहाड़ पर बड़ी-बड़ी मशीनों से खुदाई और जंगलों की कटाई दिखाया गया है। इसके साथ ही गाने में है कि हमारा उबलता लहू हिड़मा…बढ़ती सेना हिड़मा हमारी बंदूक…हमारी हिम्मत तू हिड़मा और हमारा चमकता हिड़मा। हमारे हक की जंग है हिड़मा, ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है
