Kisan Credit Card 2026 अपडेट: किसानों के लिए खुशखबरी, RBI ने KCC नियमों में बदलाव किया

भोपाल
 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए नए ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। इन बदलावों का मकसद है कि खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए किसानों को एक ही नियम, एक जैसा लोन ढांचा और ज्यादा लचीलापन मिल सके। इस फैसले से देश के करोड़ों किसानों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। अब खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य कृषि गतिविधियों के लिए कर्ज लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा।

किन बैंकों पर लागू होंगे नए नियम?

RBI के नए ढांचे के तहत ये नियम इन सभी बैंकों पर लागू होंगे:

कॉमर्शियल बैंक,स्मॉल फाइनेंस बैंक,रीजनल रूरल बैंक (RRBs),ग्रामीण सहकारी बैंक ,मतलब देश के लगभग हर किसान तक KCC सुविधा की पहुंच और बढ़ेगी।

KCC के लिए एक जैसा नियम – देशभर में एक ही सिस्टम

अब KCC लोन के लिए Single Framework लागू करने का प्रस्ताव है। इससे: सभी बैंकों के नियम एक जैसे होंगे ,किसानों में कन्फ्यूजन कम होगा,लोन प्रक्रिया तेज और सरल बनेगी।

फसल चक्र भी होगा एक जैसा:

छोटी अवधि की फसलें: 12 महीने ,लंबी अवधि की फसलें: 18 महीने ,इससे लोन चुकाने की तारीखें पूरे देश में एक समान होंगी।

KCC लोन की अवधि बढ़ाकर 6 साल करने का प्रस्ताव

अब तक KCC लोन की अवधि कम होने से लंबी अवधि वाली फसल उगाने वाले किसानों को दिक्कत होती थी।

लेकिन नए ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक:

KCC लोन अब 6 साल तक के लिए मिल सकता है। इससे बागवानी, गन्ना, फलदार फसलें उगाने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

अब खेती की असली लागत के हिसाब से मिलेगा लोन

अब किसानों को मिलने वाली KCC ड्रॉइंग लिमिट सरकार द्वारा तय की गई वास्तविक खेती लागत पर आधारित होगी। इससे: कम लोन मिलने की शिकायत खत्म होगी,किसानों को जरूरत के मुताबिक पैसा मिलेगा,महंगाई के असर को भी ध्यान में रखा जाएगा।आधुनिक खेती के लिए भी मिलेगा KCC से पैसा, अब KCC लोन का इस्तेमाल सिर्फ बीज-खाद तक सीमित नहीं रहेगा।

नए नियमों में शामिल:

मिट्टी की जांच,मौसम की जानकारी से जुड़ी सेवाएं ,ऑर्गेनिक खेती के सर्टिफिकेट ,आधुनिक खेती के उपकरण ,फसल देखभाल के लिए अतिरिक्त 20% फंड, यानी अब किसान Smart Farming की ओर आसानी से बढ़ सकेंगे।

क्यों है यह बदलाव किसानों के लिए गेमचेंजर?

आसान नियम, लंबी अवधि तक लोन, सही लागत के अनुसार पैसा, आधुनिक खेती के लिए फंड, सभी बैंकों में एक जैसा सिस्टम

RBI का यह कदम KCC योजना को सच में “किसानों का सच्चा साथी” बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

4 minutes ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

20 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…

26 minutes ago
Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…

31 minutes ago
CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

धमतरी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति…

41 minutes ago