छत्तीसगढ़

CG : नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पुवर्ती में लगा सुविधा शिविर

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा ज़िला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा ज़िला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिल सके। शिविर के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार योपेंद्र पात्रे ने बताया कि 04 अप्रैल को पुवर्ती में शिविर लगाकर 120 वोटर आईडी, 60 जन्म प्रमाण पत्र, 13 आधार पंजीयन और 22 पैन कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही 03 ग्रामीणों के बैंक अकाउंट भी खोले गए।

जन-जन तक पहुँचा शासकीय योजनाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन की सुविधाएं गांव गांव घर घर तक पहुँचने लगी हैं। पुवर्ती में सोलर के ज़रिए बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाई गई है और प्रशासन के द्वारा कुछ घरों में टीवी भी प्रदान की गई है। फरवरी 2025 में पहली बार पुवर्ती गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्विघ्न और निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ। कुछ समय पहले तक जहां लोगों में दहशत का माहौल था वहाँ अब जिला प्रशासन गांव पहुंचकर ग्रामवासियों के लिए हर संभव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

बस्तर में पुवर्ती क्यों है खास

पुवर्ती एक ऐसा घोर नक्सल प्रभावित गांव है जहाँ कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा का घर है। ग्रामीण बताते हैं कि पुवर्ती में उसका बचपन बीता है। यहीं से वह नक्सल कैडर में शामिल हुआ और बड़े बड़े नक्सली गतिविधियों को अंजाम दिया।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि कोंटा विकासखंड के दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्रों में हम लगातार सुविधा शिविर का आयोजन कर रहे हैं। प्रतिदिन ग्रामीणों के नए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनाये जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से लोगों के राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। यह शिविर लगातार जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

53 seconds ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

6 minutes ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

10 minutes ago
CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…

15 minutes ago
राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

रायपुर. शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर…

26 minutes ago