छत्तीसगढ़

CG : नक्सल हिंसा में कमी का असर, बस्तर में हत्या के मामलों में आई गिरावट …

बस्तर । बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का असर अब अपराध के आंकड़ों में भी नजर आने लगा है। नक्सल हिंसा में कमी के साथ ही हत्या जैसे गंभीर अपराधों में भी कई जिलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बदलते आंकड़े क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा माहौल में सुधार का संकेत दे रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार बीजापुर जिले में हत्या के मामले 49 से घटकर 33 रह गए हैं। वहीं सुकमा में हत्या की घटनाएं 33 से कम होकर 16 तक पहुंच गई हैं। कांकेर में भी मामलों की संख्या 30 से घटकर 19 हो गई, जबकि नारायणपुर में हत्या के प्रकरण 15 से घटकर 9 रह गए हैं।

कोंडागांव जिले में लगातार दूसरे वर्ष हत्या के मामले 13 पर स्थिर बने हुए हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा बलों की बढ़ती मौजूदगी, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के विस्तार का असर अपराध दर में कमी के रूप में दिखाई दे रहा है।

प्रशासन का कहना है कि बस्तर में शांति और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है और वे अब विकास योजनाओं से भी तेजी से जुड़ रहे हैं।

हालांकि, अधिकारियों के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने और शेष नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने की चुनौती अभी भी बनी हुई है। बावजूद इसके अपराध के गिरते आंकड़े बस्तर में बदलते हालात और नई उम्मीद की तस्वीर पेश कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

49 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

59 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

1 hour ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

1 hour ago