जगदलपुर, नगरीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के तहत कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा ने धरमपुरा स्थित मॉडल कॉलेज का निरीक्षण किया। मॉडल कॉलेज को नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण-संग्रहण केन्द्र, मतगणना के लिए उपयोग करने हेतु जायजा लिया गया। उन्होंने कॉलेज के विभिन्न कक्षों का जिनका उपयोग विधान सभा और लोकसभा निर्वाचन के दौरान किए गए कक्षों का अवलोकन किया । कलेक्टर ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने पर जोर दिया । इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम निर्भय साहू, उप निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कालेज के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…