बिलासपुर। चांटीडीह मेलापारा के अवैध झोपड़ियों पर रविववार को भी नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान 100 से झोपड़ी ढहाए गए। साथ ही निगम की दूसरी टीम रहवासियों को पक्के मकान में शिफ्ट करने का काम किया। रविवार को लगभग 100 से ज्यादा परिवार को शिफ्ट किया। कार्रवाई के तीसरे दिन किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी के साथ पुलिस बल की टीम भी रविवार को मौके पर तैनात रहे। तीन दिन के कार्रवाई में 500 से ज्यादा झोपड़ियां तोड़ी जा चुकी हैं। वहीं इतने संख्या में लोगों को पक्के मकानों में शिफ्ट कराया जा चुका है। बचे लगभग 200 परिवारों को सोमवार और मंगलवार को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही बची झोपड़ियों को भी गिराने का काम किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी दस्ता के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने बताया कि निर्देश के तहत कार्रवाई लगातार कई दिनों तक चलती रहेगी। पूरी तरह से झोपड़ियों को तोड़ने के बाद ही टीम वापस होगी। इस शासकीय जमीन के खाली होने के बाद व्यवसायिक काम्पलेक्स, आवास व चौड़ी सड़क बनाने का प्लान है, जिससे क्षेत्र का उचित विकास संभव हो सकेगा।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…