CG : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने किया आत्महत्या…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंखे से उसकी लाश लटकते मिली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान पचपेड़ी के लोहर्सी गांव की रहने वाली यामिनी कोसले 22 के रूप में हुई है। वह संदीपनी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह पेंड्री के एक निजी हॉस्टल में बाकी छात्राओं के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज गई थी। क्लास अटेंड करने के बाद दोपहर में वह सहेलियों से पहले हॉस्टल लौट आई। शाम को कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला। जांच में सामने आया है कि छात्रा को लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। दरअसलए यामिनी कोसले फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

माता.पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाकी साथियों के साथ कॉलेज गई थी लेकिन दोपहर में रूम लौट आई। करीब शाम 6:30 बजे जब बाकी छात्राएं हॉस्टल पहुंची तो उन्होंने यामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा

उन्होंने फौरन इसकी जानकारी हॉस्टल संचालक को दी। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पीएम कर परिजनों को शव सौंप दिया। वहीं पुलिस ने फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई। पुलिस का कहना है कि छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि यामिनी को लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। हालांकिए पुलिस अनजान नंबरों को लेकर परिजनों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने इन नंबरों के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी हरीश टांडेकर का कहना है कि छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा यामिनी के साथ रहने वाली सहेलियों से भी गहन पूछताछ की जा रही हैए ताकि सुसाइड की वजह स्पष्ट हो सके।

kgnews

Recent Posts

CG : स्नेहलता जैन का निधन…

CG : स्नेहलता जैन का निधन…

रायपुर । कवर्धा निवासी स्नेहलता जैन का शनिवार को निधन हो गया। वे स्वर्गीय डॉ.…

1 minute ago
राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून…

28 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने…

31 minutes ago
राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के…

33 minutes ago
राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के…

36 minutes ago
राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव , संस्कारधानी में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए 44वें वर्ष में संस्था ने युवा…

43 minutes ago