कवर्धा। कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर वर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और वहां उपचार कराने आए मरीजों तथा परिजनों से छत्तीसगढ़ी में बातचीत कर जिला अस्पातल का फीडबैक लिए।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अमलों को निर्देशित किया कि वे मरीजों और उनके परिजनों के साथ बेहतर और संवेदनशील व्यवहार रखें। उन्होंने मरीजों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सिविल सर्जन को अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ और रोगाणुरहित होना चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को भी नियमित अंतराल के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में पाई गई खामियों तथा कमियों को शीघ्रता से दूर करने के लिए सख्त हिदायत दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले ओपीडी मरीजों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों और संस्थागत प्रसव के लिए आने वाले गर्भवती महिलाओं की पूरी जानकारी ली। सिविल सर्जन डॉ केशव धुव्र ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिमाह उपचार कराने के लिए आने वाले औसत मरीजों की संख्या लगभग 13 हजार है। प्रतिदिन 400 से 450 मरीजों को ओपीडी में देखा जाता है। उपचार परीक्षण के बाद लगभग 40 मरीज भर्ती योग्य पाए जाते है, जिसे संबंधित वार्डों में भर्ती किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में लगातार संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के प्रति गर्भवती माताओं का विश्वास भी बढ़ा है। प्रतिमाह 300 से 350 औसतन गर्भवती माताओं का सुरक्षित संस्थानगत प्रसव कराया जाता है। क्रिटिकल प्रकरणों में ही ऑपरेशन कराई जाती है, जिसकी औसतन गर्भवती माताओं की संख्या 100 है। डीलवारी के बाद शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गहन चिकित्सा केंद्र में रखने की व्यवस्था है। वर्तमान में 15 शिशुओं को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ बी एल राज, सिविल सर्जन डॉ केशव धुव्र, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शलिल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

कलेक्टर वर्मा ने पोषण

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *