छत्तीसगढ़

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी में आज शाला प्रवेशोत्सव उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक लगाकर एवं खीर-पूड़ी खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य धमतरी श्रीमती अनिता यादव ने छात्राओं को स्कूल ड्रेस, मोजा-जूते, कॉपी, पेन, पाठ्यपुस्तकें, पेंसिल, ड्रॉइंग कॉपी तथा स्लेट का वितरण किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती मनीषा पाण्डे ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पालकों से भी नियमित रूप से विद्यालय आकर बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर संस्था परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, जामुन, कटहल एवं विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया। छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पालकों तथा विद्यालय परिवार ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तोषकुमार जायसवाल, सहायक अधीक्षक, श्रीमती टी. नेताम, बसंत कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

6 seconds ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

3 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

23 minutes ago
शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर  जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…

32 minutes ago