छत्तीसगढ़

CG : नशा मुक्त भारत अभियान : सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 जुलाई तक करें पंजीयन…

जशपुरनगर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत जिले के युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में नृत्य, रील मेकिंग एवं लघु फिल्म, वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत, नुक्कड़ नाटक तथा स्लैम पोएट्री शामिल हैं।

इच्छुक युवा 20 जुलाई 2026 तक मेरा युवा भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 27 जुलाई 2026 के मध्य किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना प्रतिभागियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ एवं जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा जिले के सभी युवाओं से इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। यह प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नशा मुक्त भारत के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मेरा युवा भारत पोर्टल अथवा मेरा युवा भारत जशपुर के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों का अवलोकन किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

6 minutes ago
CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

CG : 41 लाख का गबन, धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार …

बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल…

13 minutes ago
CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे…

16 minutes ago
CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

CG : मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल डेका…

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका…

17 minutes ago
CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

CG : अमेठी पुल उफान पर, आवागमन के लिए बंद …

बलौदाबाजार। जिले में विगत 24 घण्टे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले…

20 minutes ago
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को भूल जाता है उसका भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता

ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को विशेष नियुक्ति…

23 minutes ago