छत्तीसगढ़

CG : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की है. तमनार पुलिस ने ओड़िसा से लाकर छत्तीसगढ़ में गांजा की अवैध तस्करी करने वाले 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी ओड़िसा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने निकले थे, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धर दबोचा है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 37 किलो गांजा भी जप्द की है, जिसकी बाजार में कीमत 3.70 लाख रुपए बताया जा रहा है..

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार सलिहाभांठा चौक पर सेंट्रो कार (CG13 C 5581) को रोककर घेराबंदी की और तीनों तस्करों को पकड़ा है. इस दौरान तलाशी में पुलिस को 37 किलो गांजा मिली. इसके बाद पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई कार 2.50 लाख रुपये (अनुमानित) है, 3.70 लाख रुपये अनुमानित कीमत का 37 किलो गांजा औऱ 3 मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है, जब्त किए हैं. कुल मिलाकर पुलिस ने 6.45 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है.

पकड़े गए आरोपियों में श्रीपति चौहान (35), रोहित किसान (28) और विमल यादव (19) शामिल हैं, जो सभी टांगरघाट, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के निवासी हैं. कार श्रीपति चौहान के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी दो बोरियों से कुल 37 किलो गांजा बरामद किया, जिसे आरोपीयों ने ओड़िसा से लाने की बात कबूल की है.

ओडिशा के गांजा सप्लायर्स का नाम आया सामने

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ओड़िसा के दो गांजा सप्लायर्स के नाम भी उजागर किए हैं, जिन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है.

फिलहाल पुलिस ने तीनों गांजा तस्करों और सप्लायर के खिलाफ थाना तमनार में अपराध क्रमांक 105/25, धारा 20 (बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

अधिकारियों का स्वास्थ्य और कार्यकुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्री पटेल

अधिकारियों का स्वास्थ्य और कार्यकुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारे…

15 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों का किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने कहा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों का किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने कहा

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में…

15 minutes ago
पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में…

20 minutes ago
अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, जून में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, जून में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के…

25 minutes ago
भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भोपाल  सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में भोपाल शहर एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र…

30 minutes ago
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

भोपाल माधवराव सप्रे संग्रहालय, भोपाल द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान…

30 minutes ago