जगदलपुर । केशलूर से जगदलपुर की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक को जब यातायात पुलिस ने रोकना चाहा तो उसने शराब के नशे में वाहन को न रोकते हुए भागने की कोशिश करने लगा, जिसका पीछा करते हुए यातायात पुलिस ने टिप्पर चालक को पकड़ने के लिए तेली मारेंगा के रेलवे फाटक को बंद करवाया, तब कहीं जाकर टिप्पर चालक को रोका गया। चालक महादेव यादव के द्वारा अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया पाया गया, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन ने बताया कि रविवार की दोपहर को एक टिप्पर चालक अत्यधिक शराब का सेवन करते हुए वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लहरा रहा था, जिसे रोकने की कोशिश करने पर बैरिकेड को पार कर फरार हो गया। इस घटना के बाद यातायात पेट्रोलिंग के साथ ही यातायात विभाग की एक वाहन ने टिप्पर चालक का पीछा भी किया, लेकिन रोकने के बजाय भागने लगा। पुलिस को आता देख चालक ने टिप्पर को तेली मारेंगा बाईपास की ओर घुमा दिया, जिसके बाद पुलिस ने शराबी टिप्पर चालक को पकड़ने के लिए रेलवे फाटक के पास पहुंच वहां के कर्मचारी को गेट लगाने की बात कही, जहां फाटक के बंद होने पर टिप्पर चालक भी रुक गया।
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे।…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने अधोसंरचना विकास निगम (CIDC) के अंतर्गत आने वाले विघटित परिवहन निगम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वस्त्र एवं परिधान उद्योग को नई…