CG : नशे में धुत कई मोटर साइकिल को मारी टक्कर वा अन्य कारो को किया क्षतिग्रस्त…

बिलासपुर। शहर की 27 खोली मेन रोड अचानक तेज धमाकों से दहल उठा। पारिजात कैसल, रिंग रोड–2 निवासी जयंत जोशी, जो पहले पुलिस विभाग में फॉलो गार्ड रह चुका है, नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो ( सीजी 10सीबी 8777) को इतनी तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था कि पूरा इलाका डर के साए में आ गया। रात करीब 1:30 बजे वह जांजगीर–चांपा से लौटकर सीधे तेज रफ्तार में सड़क पर उतरा और नियंत्रण खोते ही सबसे पहले एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी वाहन नहीं रुका। स्कॉर्पियो बेकाबू होकर आगे बढ़ी और तीन अन्य कारों को ठोकते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी सीधे एक मकान के मुख्य दरवाजे और दीवार से जा भिड़ी, जिससे घर का हिस्सा टूट गया।

शोर सुनकर लोग घरों से बाहर आए तो पता चला कि चालक नशे में था और गाड़ी 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर दौड़ रही थी। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू के अनुसार स्कॉर्पियो की स्पीडोमीटर सुई हादसे के बाद भी 160 पर अटकी मिली। हादसे में तीन कारें, एक पल्सर और खुद स्कॉर्पियो चकनाचूर हो गईं। गाड़ी में बैठे दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भीड़ जुटने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो जब्त की और आरोपी को हिरासत में लिया। मेडिकल जाँच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ बीएनएस धारा 281 और एमवी एक्ट 184, 185 के तहत कार्रवाई की गई।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

4 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

6 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

6 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

6 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

6 hours ago