सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बटईकेला से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शराब पीने के दौरान विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक मुन्ना राम और छोटा भाई आरोपी ठाकुर राम दोनों एक साथ शराब पीने बैठे थे. जब दोनों नशे में धुत हो गए तभी जमीन बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर गुस्से में छोटे भाई ने जलावन लकड़ी से बड़े भाई के सिर पर हमला कर दिया.
मुन्ना राम को गंभीर हालत में को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. सीतापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ठाकुर राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की…
कोतमा नगर पालिका परिषद कोतमा में आज एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में…
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट…
रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के…
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की…