जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर ग्राम अवरिद के नहर से 18 घंटे बाद बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान रितेश बघेल (7 साल) के रूप में की गई है। जिला मुख्यालय से होकर गुजरी हसदेव नहर में रितेश बघेल नहने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर रितेश घर से अपनी साइकिल निकाला और अकेले नहाने नहर में गया हुआ था। वहीं काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजन उसकी खोज में निकले। इसी दौरान नहर के किनारे रितेश के कपड़े, साइकिल रखा हुआ मिला था। पिता दीपक बघेल व अन्य परिजन ने बच्चे की आस-पास खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला पाया है। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को गुरुवार देर शाम जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों को बुलाया गया। नहर में खोजबीन शुरू की गई मगर कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण गुरुवार को खोजबीन बंद कर दी गई थी। वहीं आज शुक्रवार की सुबह ग्राम अवरिद के ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए बच्चे का शव देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकला गया। रितेश का शव हादसे के 18 घंटे बाद बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…
रायपुर. शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर…
राजनांदगांव । जिले की ग्राम पंचायतों में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं…
रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई…
राजनांदगांव । शासन की नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा की…