बलौदाबाजार जिले के पलारी में हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नहर में जा गिरी। हादसे में चार-पांच लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री बाल-बाल बचे।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर तीन बजे रिया ट्रेवल्स की बस सवारी लेकर गिधपुरी से बलौदा बाजार जा रही थी। इस दौरान बस रायपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। वहीं 4-5 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी इस वजह से वह अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर सवारियों को बाहर निकाला। बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। दो से तीन लोगों को मामूली चोट आई है, जो खुद से अपने गंतव्य की ओर चले गए। वहीं बस चालक की तलाश की जा रही है उसके मिलने के बाद ही हादसे के सही कारण का पता चल सकेगा।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…