छत्तीसगढ़

CG : नहाने वक्त तांत्रिक की मौत

कोरबा जिले में झाड़ फूंक करने आए बैगा की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जलकुंभी में फंसे शव को बाहर निकाल लिया है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहड़िया की है। जानकारी के मुताबिक, लेमरू निवासी इतवार सिंह मरकाम (47) कोहड़िया के जनक राम यादव के घर कुछ दिन पहले झाड़ फूंक करने आया था। पूजा पाठ करने से पहले वो नहाने के लिए दो लोगों के साथ तालाब में गया। छलांग लगाने के बाद बैगा दोबारा बाहर नहीं आया। उसके साथ गए लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। बांस की लड़की से जलकुंभी में तलाश करने पर शव वहां फंसा मिला। तालाब के अंदर जलकुंभी में फंसने के चलते बैगा ​​​​​​​की मौत हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक रायपुर, राष्ट्रीय…

10 minutes ago
CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

रायपुर, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर…

14 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

36 minutes ago
दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम

दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम

दुर्ग. दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भवन…

39 minutes ago