CG : नागपुर, पाराडोल रेलवे हॉल्ट सर्वे को लेकर बैठक हुई संपन्न, कलेक्टर ने कहा- रेलवे परियोजना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नागपुर-पाराडोल रेलवे हॉल्ट भूमि अधिग्रहण और संयुक्त मापन सर्वेक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

एमसीबी , जिले में रेलवे परियोजनाओं की प्रगति और समन्वय को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम मनेंद्रगढ़, तहसीलदार मनेंद्रगढ़, रेलवे विभाग की टीम सहित वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और सीएसपीडीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने रेलवे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे परियोजना क्षेत्रीय विकास और नागरिक सुविधा दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में नागपुर, पाराडोल रेलवे हॉल्ट परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण और संयुक्त मापन सर्वेक्षण (JMS) रिपोर्ट की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें भूमि स्वामियों का विवरण, अधिसूचना क्रमांक, भू-खण्ड वर्गीकरण, कृषि भूमि का प्रकार, सिंचित व असिंचित रकबा, फसलों की स्थिति और भूमि की स्थिति को स्पष्ट करने पर बल दिया गया। अधिग्रहण के लिए निर्धारित प्रारूप में भूमि स्वामी, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, अधिग्रहण एजेंसी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए हैं। इसी क्रम में निर्मित संपत्तियों का सर्वेक्षण प्रारूप भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें भवनों का प्रकार, निर्माण सामग्री, भवन की आयु, सुपर बिल्ट अप एरिया, अपूर्ण या निर्माणाधीन भवनों का विवरण तथा भू-खण्ड में स्थित अन्य परिसंपत्तियों जैसे ट्यूबवेल, पंप, पक्का कुआं, तालाब, बाउंड्री वॉल आदि का उल्लेख शामिल है।

इसके साथ ही उद्यानिकी और वन विभाग की उपस्थिति में फलदार व इमारती वृक्षों का भी विस्तृत मापन, वृक्ष की आयु, चौड़ाई और क्रमांक दर्ज करने का प्रारूप तय करने के निर्देश दिए गए। प्रभावित गांवों को लेकर कलेक्टर ने कहा कि बंजी, सरोला, चिरई पानी, सरभोका, चिताझोर और पाराडोल इन छह गांवों में एक-एक सप्ताह का समय निर्धारित कर कैम्प लगाकर सर्वे किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक हितग्राही का सर्वे कर उसका फोटो और वीडियो तैयार कर अलग-अलग फोल्डर में संकलित किया जाए और यह समस्त रिकॉर्ड एसडीएम को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वे कार्य के समय जनपद सीईओ, सरपंच और सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि पारदर्शिता और विश्वास के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संयुक्त मापन सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता और भूमि स्वामियों की उपस्थिति में किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।


बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा मिश्रा, एसडीएम लिंगराज सिदार, शशि शेखर मिश्रा, विजयेन्द्र सारथी, तहसीलदार सहित रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारी, आरआई और पटवारी भी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

42 minutes ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…

2 hours ago
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

2 hours ago