छत्तीसगढ़

CG : नाबालिगों ने नकली पिस्टल की आड़ में किए थे लूटपाट, 2 अरेस्ट

दुर्ग। नंदिनी थाना अंतर्गत बोथरा पेट्रोल पंप में नकली पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपियों को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि पंप के मैनेजर छत्रपाल साहू ने नंदिनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात बोथरा पेट्रोल पंप में चार अज्ञात लड़कों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चारों लड़के देर रात अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे।

उन्होंने पेट्रोल पंप बंद होने के बावजूद वहां का ऑफिस खुलवाया उसके बाद नकली पिस्टल और चाकू की नोक पर पंप के कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद ऑफिस में रखे 28000 रुपए और मोबाइल को लूटा और भाग गए। नंदिनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। विवेचना के दौरान टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पेट्रोल पंप में उपस्थित कर्मचारियों से घटना से संबंधित जानकारी इकट्ठा की। सीसीटीवी फूटेज को बारीकी से देखने पर पता चला कि पंप में चार युवक आए थे। उनके पास एक एक्टिवा काले कलर की और बाइक सिल्वर रंग की थी।

सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त चारों लड़कों का फुटेज एवं गाड़ियों के संबंध में पतासाजी की गई। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कोड़िया निवासी एक नाबालिग के पास सिल्वर कलर की बाइक है। साथ ही साथ घटना के सीसीटीवी में दिखे आरोपियों से भी उसका चेहरा व हुलिया मिल रहा है। पुलिस ने तुरंत उस लड़के को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को करना स्वीकार किया। अन्य अपराधियों की पता तलाश की गई। इसमें एक युवक को ग्राम कोड़िया से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में अब तक 292.9 मिमी. वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 292.9 मिमी. वर्षा दर्ज…

बीजापुर । कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी…

1 minute ago
CG : खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई…

CG : खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई…

बीजापुर । उप संचालक कृषि पीएस कुसरे ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के…

3 minutes ago
CG : कम अवधि में पकने वाली धान की किस्में देरी से मानसून और एल नीनो के प्रभाव से बचाव में कारगर…

CG : कम अवधि में पकने वाली धान की किस्में देरी से मानसून और एल नीनो के प्रभाव से बचाव में कारगर…

बीजापुर । एल नीनो के प्रभाव से बीजापुर जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य…

5 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड युवाओं को देगा निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण…

CG : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड युवाओं को देगा निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण…

प्रत्येक जिले से 7 स्नातक युवाओं का होगा चयन, एक माह का प्रशिक्षण एवं IITTM…

11 minutes ago
CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

14 minutes ago
CG : आयुष्मान महा-अभियान जिले में सम्पन्न…

CG : आयुष्मान महा-अभियान जिले में सम्पन्न…

तीन दिवसीय अभियान में 6647 आयुष्मान व 858 वय वंदन कार्ड बनाए गए सूरजपुर ।…

17 minutes ago