नारायणपुर जिले में 30 अप्रैल को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद सभी के शव को पहचान के लिए मुख्यालय लाया गया, जहां पुलिस ने मारे गए 10 नक्सलियों में आठ नक्सलियों की पहचान करते हुए उनके फोटो भी जारी किए हैं।
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में काकुर-टेकमेटा-परोदि के जंगलो में पुलिस ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मारे गए नक्सलियों में तीन महिला और सात पुरुष शामिल हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 29 अप्रैल को जवान नारायणपुर और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रात भर सर्चिंग के बाद 30 अप्रैल की सुबह अबूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया।
मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक AK 47, एक इंसास राइफल, सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद जब्त किया। मुठभेड़ में महाराष्ट्र, तेलंगाना और बस्तर के 1 एसजेडसीएम, 2 डिवीसीएम 1 एसीएम नक्सली कमांडर्स सहित 10 इनामी नक्सली मारे गए। इनमें एसजेडसीएम जोगन्ना, जिस पर 196 आपराधिक मामले दर्ज हैं और मलेश कमांडर कंपनी नंबर 10 जिस पर 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, डिवीसीएम विनय जिस पर 8 आपराधिक मामले गढ़चिरौली जिले में दर्ज हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…