CG : निःशुल्क टेस्ट सीरीज के माध्यम से अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

कोंडागांव, जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा संचालित लक्ष्य कोचिंग संस्थान में प्रत्येक रविवार को सीजीपीएससी, अमीन-पटवारी और शिक्षक भर्ती वर्ग 2 व वर्ग 3 परीक्षाओं के लिए निःशुल्क टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व अपनी तैयारी परखने और कमजोरियों को पहचानने का अवसर देना है। यह टेस्ट सीरीज न केवल आत्ममूल्यांकन का साधन बनेगी बल्कि मुख्य परीक्षा में होने वाली गलतियों से बचने का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।

इस टेस्ट सीरीज़ में परीक्षार्थियों को सीजीपीएससी के 45 टेस्ट, अमीन-पटवारी के 10 टेस्ट, शिक्षक भर्ती वर्ग 2 के टेस्ट और शिक्षक भर्ती वर्ग 3 के 15 टेस्ट किए जाएँगे।
संस्थान ने इन टेस्ट का प्रारूप व्यापम और सीजीपीएससी की वास्तविक परीक्षाओं के अनुरूप तैयार किया है। बड़ी संख्या में कोंडागांव के अभ्यर्थी पहले ही पंजीयन कर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह टेस्ट सीरीज पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन जिला पंचायत के पीछे स्थित लक्ष्य कोचिंग संस्थान, कोंडागांव में करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के हर प्रतिभाशाली युवा को, चाहे वे आर्थिक रूप से कितने ही कमजोर क्यों न हों, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिले। इसी विजन के तहत कोंडागांव जैसे अति संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और टेस्ट सीरीज की सुविधा दी जा रही है। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर और सफलता की ओर अग्रसर करने में मील का पत्थर साबित होगी।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

8 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

8 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

8 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

8 hours ago