छत्तीसगढ़

CG : निःशुल्क डायलिसिस सेवा से मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल में 14,410 सेशन पूरे …

बलौदाबाजार, 25 जून 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल का डायलिसिस केंद्र किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय निःशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत संचालित यह सेवा मरीजों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्ष 2023 से डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। सेवा प्रारंभ होने के बाद से अब तक कुल 14,410 डायलिसिस सेशन पूरे किए जा चुके हैं। इस सुविधा का लाभ जिले के 197 पंजीकृत मरीज उठा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि 25 जून को नए किडनी मरीजों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ऑनलाइन परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका लाभ जरूरतमंद मरीज ले सकते हैं।

डायलिसिस केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे भाटापारा विकासखंड के ग्राम गोगिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में उनका पहला डायलिसिस सेशन हुआ है। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में दो सेशन कराए थे, जहां हर सप्ताह 7 से 8 हजार रुपये तक का खर्च आता था। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क मिलने से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है।

जिला अस्पताल की यह पहल न केवल किडनी रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

kgnews

Recent Posts

नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी

नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी

नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी रायपुर नगरीय प्रशासन…

14 minutes ago
CG : अल नीनो का पशुधन पर प्रभाव एवं बचाव हेतु सामयिक सलाह …

CG : अल नीनो का पशुधन पर प्रभाव एवं बचाव हेतु सामयिक सलाह …

उत्तर बस्तर कांकेर : अल नीनो के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिले के पशुपालकों…

24 minutes ago
CG : कांकेर की ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र …

CG : कांकेर की ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र …

प्रतिदिन 1000 विद्यार्थी कर रहे अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बना प्रमुख केंद्रसेंट्रल लाइब्रेरी…

28 minutes ago
CG : जिले के सभी सहकारी समितियों में 30393.514 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण …

CG : जिले के सभी सहकारी समितियों में 30393.514 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण …

उत्तर बस्तर कांकेर : दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘खाद के लिए भटक रहे…

31 minutes ago
CG : पॉलीटेक्निक प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 26 जून से प्रारंभ …

CG : पॉलीटेक्निक प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 26 जून से प्रारंभ …

उत्तर बस्तर कांकेर : तकनीकी शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के…

39 minutes ago
CG : बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति …

CG : बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति …

00 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा रायपुर : राष्ट्रीय…

42 minutes ago