दुर्ग नगर पालिक निगम में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बता दें कि बाजार अधिकारी जावेद अली को हटाकर उनके स्थान पर दुर्गेश गुप्ता को बाजार विभाग का प्रभार सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के आदेश पर प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभागीय कार्य सुचारू रूप से सम्पादन की दृष्टि से आगामी आदेश पर्यन्त उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को राजस्व अधिकारी का प्रभार सौपा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को बाजार विभाग के समस्त प्रभार से मुक्त कर उनके स्थान पर राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता को पूर्व में सौपे गये दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त बाजार अधिकारी का प्रभार सौपा गया है। इसके अलावा प्रभारी सहायक अभियंता गिरीश दीवान अपने मूल कार्यों के साथ-साथ कर्मशाला विभाग के समस्त टेण्डर प्रकिया एवं कर्मशाला विभाग के समस्त कार्यों को अपने नियंत्रण में कार्य सम्पादन करने नोडल अधिकारी का दायित्व सौपा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *