कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जोन कमिश्नरों, अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को नए दायित्व सौंप दिए। साथ ही उपायुक्त नीरज कौशिक और पवन वर्मा को जोन कमिश्नर की जिम्मेदारी से मुक्त कर विभिन्न विभागों का प्रभार दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को जैम पोर्टल, जल प्रदाय, भंडार, एनसीएपी, उद्यान, विद्युत, वाहन और भवन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ को निर्माण, योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें और 16वें वित्त, अमृत मिशन तथा सूचना के अधिकार के प्रथम अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपायुक्त नीरज कौशिक को भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, होर्डिंग, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान, वृक्षारोपण और डाटा सेंटर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उपायुक्त पवन वर्मा को जनसूचना अधिकारी के साथ टेलीफोन एवं इंटरनेट व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य, जनदर्शन, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, परिषद और एमआईसी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यपालन अभियंता तपनयोगी तिवारी को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन, एनके नाथ को कोसाबाड़ी जोन, अनिरुद्ध शुक्ला को सर्वमंगला नगर जोन, ए.पी. शुक्ला को बालको जोन, सुनील टांडे को टीपी नगर जोन तथा सहायक अभियंता रूचि साहू को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाते हुए कोरबा जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा कई सहायक और उप अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। एमएल बरेठ को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन, पीयूष राजपूत को कोसाबाड़ी जोन, राहुल मिश्रा को जल प्रदाय, अमृत मिशन और एनसीएपी, सोमनाथ डेहरे को टीपी नगर जोन के साथ भवन निर्माण अनुमति, होर्डिंग और अतिक्रमण शाखा, आकाश अग्रवाल को बालको जोन, भंडार, एमएमयू और सिटी बस, मनीष यादव को कोरबा जोन, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन, अभय मिंज को दर्री जोन एवं वाहन शाखा, विनोद गोंड़ को कोरबा जोन एवं उद्यान शाखा तथा आशमा डहरिया को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन में पदस्थ किया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…
रायपुर। सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थिया चंद्रिका…
रायपुर। गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 03.07.2026 को सूचना…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के…
धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…