जांजगीर। नगर पंचायत अड़भार के पीएम आवास योजना शाखा में देखरेख का काम करने वाले कर्मचारी के खाते से किसी ठग ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 14 हजार की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अड़भार के वार्ड नंबर 8 निवासी पुष्पेंद्र कुमार श्रीवास नगर पंचायत अड़भार में पीएम आवास की देखरेख करते हैं।
उसकी तीन बेटियां हैं, उनकी पढ़ाई व अन्य खर्च के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अड़भार के अपने खाते में 4 लाख 15 हजार रुपए से कुछ अधिक रकम जमा करके रखी थी। 28 अप्रैल को किसी ने उसके एकाउंट से अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 14 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। अब पुष्पेंद्र के खाते में केवल 1256 रुपए बचे हैं। उसने मालखरौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…