रायपुर राजधानी के आस-पास भी अवैध उत्खनन बढ़ने लगा है। अब तो निजी भूमि से भी लोग मुरुम उत्खनन करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला माना क्षेत्र में आया है, जहां निजी भूमि से मुरुम निकाली जा रही थी। भूमिस्वामी को जब इसका पता चला तो उन्होंने ने वहां पहुंचकर काम रुकवाया और खनन विभाग में इसकी शिकायत भी की है।
दरअसल माना स्थित मनोपचार अस्पताल के पीछे एक निजी भूमि पर अवैध रूप से मुरुम उत्खनन चल रहा था। वहां बाकायदा जेसीबी से मुरुम निकाल कर हाइवा में लोड की जा रही था। बुधवार सुबह जब इसी जानकारी भूमिस्वामी को मिली तो उन्होंने वहां जाकर काम रुकवाया। जानकारी के अनुसार यह भूमि मीरा त्रिपाठी के नाम पर है। उत्खनन में लगे मजदूरों से पूछने पर उन्होंने बताया कि लैखू बैस नामक व्यक्ति यह काम करवा रहा है। फिलहाल भूमिस्वामी ने इस मामले की शिकायत खनन विभाग से की है। शिकायत के बाद अब विभाग क्या कार्रवाई करते है, यह तो समय ही बताएगा।
हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप विश्व पर्यावरण दिवस…
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता :…
प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा…
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…
’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…