महासमुंद। जिले के सरायपाली शहर के एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. महिला की मौत के बाद से परिजनों ने हॉस्पिटल में प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की है. इस हॉस्पिटल में मौत का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई सारी घटनाएं सामने आई है. यह मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला रिंकी प्रधान पति दिनेश प्रधान वार्ड क्रं.09 के निवासी है. बीते दिन महिला को डिलीवरी केस के मामले में भारती हॉस्पिटल ले जाया गया था. जहां डिलीवरी के बाद बच्चा स्वस्थ रूप से मिला मगर बच्चे को जन्म देने वाली मां की डॉक्टर की लापरवाही से जान चली गई. मृतक महिला के परिजनों ने बताया की महिला की मौत बीती रात 9 से 12 बजे के बीच में हो गई थी. मगर हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ ने मृतिका के परिजनों को मौत की जानकारी नहीं दी, उल्टा गुमराह करते रहे और मौत होंने के बाद भी इस विषय में बताना जरूरी नहीं समझा. बल्कि मृतिका के परिजन जब हाल चाल पूछना चाहे तो उन्हें डॉक्टर और स्टाफ ने गोल मटोल जवाब दिया. मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तब जाकर यह मामला साफ-साफ नजर आया की महिला की मौत रात में ही चुकी है और हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ महिला के स्थिति को नाजुक बताते हुए रायपुर रेफर करने की बात कर रहे थे.
हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद बाकी अन्य डॉक्टर भी उपस्थित नहीं मिले. साथ ही मृतक महिला की मृत्यु रिपोर्ट भी नहीं दे रहे थे तब जाकर मृतक महिला के परिजनों ने सरायपाली थाने में मामले की जानकारी दी. जिसके बाद सरायपाली पुलिस पूरे बल के साथ हॉस्पिटल में पहुंची तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ.
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…