छत्तीसगढ़

CG : नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले में सोलर हाई मास्ट संयंत्रों की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी की लहर

नारायणपुर,

नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले में सोलर हाई मास्ट संयंत्रों की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी की लहरमाओवाद प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ’’नियद नेल्लानार’’ (आपका अच्छा गांव) योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत, सुरक्षा कैंपों के पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने की मुहिम चलाई जा रही है।  इस योजना के अंतर्गत माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में 14 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। इन कैंपों के पांच किलोमीटर के दायरे में बसे गांवों के निवासियों को 25 से अधिक बुनियादी सुविधाओं और 32 व्यक्ति-आधारित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य इन क्षेत्रों में विकास को गति देना और ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारना है।
 इन्हीं प्रयासों के तहत ग्राम मसपुर में क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) विभाग द्वारा सोलर हाई मास्ट संयंत्र की स्थापना की गई है। ग्राम मसपुर के घोटूल परिसर और आश्रम परिसर में स्थापित इन सोलर संयंत्रों से रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो रही है। इससे न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो रही है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी अब रात में आसानी से किया जा सकता है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया है। इस सुविधा ने गांव के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं, जिससे गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नियद नेल्लानार योजना के तहत क्रेडा विभाग द्वारा जिले के 11 गांवों के 12 स्थलों पर सोलर हाई मास्ट संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इनमें से तीन स्थलों पर संयंत्र पहले ही सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं, जिसमें ग्राम मसपुर और मेंटानार शामिल हैं। यह योजना शासन के सतत् विकास और अक्षय ऊर्जा के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस प्रयास से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि पर्यावरण-संवेदनशील विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीणों ने सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago