छत्तीसगढ़

CG : निर्माणाधीन मकान तोड़ने पर भड़के ग्रामीण : चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे…

बीजापुर. जिले के गंगालूर तहसील में बीते दिन एक निर्माणधीन मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. इससे नाराज ग्रामीणों ने आज गंगालूर से बीजापुर के बीच सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया. करीब 4 घंटे तक नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर शासन और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान गंगालूर से बीजापुर आने वाले सारे यात्री और बाजार हाट वाले परेशान होते रहे. बीजापुर भाजपा के नेता भी ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. इस बीच गंगालूर तहसीलदार,पटवारी और पुलिस प्रशासन के लोग धरना स्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को दो दिनों का आश्वासन देकर प्रदर्शन का समाप्त कराया.

पीड़ित सोमलू हेमला ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि इस जमीन में मेरे पूर्वज घर बनाए थे. घर बरसात में कमजोर होकर गिरने पर उस जगह पर मैं एक-एक पाई पैसा जोड़कर नया घर बना रहा था. इसके लिए ग्राम सभा की बैठक में सभी की सहमति से ही मैं उस घर को बना रहा था, परंतु प्रशासन ने मुझे किसी भी प्रकार से बिना जानकारी के मेरे घर पर बुलडोजर चलवा दिया, जिससे मैं और मेरा परिवार बहुत आहत हैं. प्रशासन अगर दो दिन बाद न्याय नहीं करेगा तो बीजापुर जिले में ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे.

न्याय नहीं मिलने पर बीजापुर में देंगे धरना

स्थानीय सरपंच कमलू राजू ने कहा कि पीड़ित परिवार ने 2 अक्टूबर 2024 को स्थानीय ग्राम सभा में आवेदन किया था, उसको मैं पांच गांवों की सहमति पर साइन करने दिया था. तहसीलदार गंगालूर को भी आवेदन दिया था, लेकिन तहसीलदार और पटवारी ने किसी का सुने बिना अपने तरीके से बुलडोजर लाकर चलवा दिया, जिसके लिए हमें आज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा. दो दिन प्रशासन ने समय मांगा है. अगर दो दिन बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा और न्याय नहीं मिला तो हम जिला मुख्यालय में धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. इस मामले में तहसीलदार लोकेश ठाकुर को मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं

kgnews

Recent Posts

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

20 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

33 minutes ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

41 minutes ago
CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई …

CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई …

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,…

44 minutes ago
CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

दुर्ग । राज्य सरकार के फैसले से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है।…

59 minutes ago