खैरागढ़, ग्राम बढ़ईटोला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में 16 दिसंबर को विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष रोग निदान व चिकित्सा शिविर लगाया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि खैरागढ़ श्याम सुंदर साहू थे। अध्यक्षता बढ़ईटोला सरपंच योगेश कुमार वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि सचिव ज्ञानदास साहू, पंच धन्नालाल वर्मा, सुरीत राम वर्मा थे। अतिथियों ने आयुष चिकित्सा पद्धतियों की महत्ता बताई। कुल 564 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगों का निदान किया गया। सभी को निशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। रोगियों को मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी रोग, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी, रक्तचाप सहित अन्य सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों के संबंध में परामर्श दिए।
डॉ. प्रसन्न कुमार प्रधान, डॉ. बहादुर सिंह मारको, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. दीप्ति मिंज एवं डॉ. कैलास चौधरी, फार्मासिस्ट कोमदास साहू, सुग्रीवदास वर्मा, कमलेश धनकर व संतराम गेंडे ने सेवाएं दी। औषधालय सेवकों में बेनी माधव दास, शत्रुघ्न ध्रुवे, रूपेश चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, नारायण सिंह ठाकुर एवं कुंजलता पटेल सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।
जनहित में अत्यंत आवश्यक बताया: जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध व होम्योपैथी जैसी आयुष पद्धतियां न केवल रोगों के उपचार में प्रभावी हैं, बल्कि निरोगी जीवनशैली को अपनाने में भी सहायक हैं।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…