छत्तीसगढ़

CG : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया….

मोहला, मोहला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें होम्योपैथी व आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों का इलाज किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूक करना था। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक इंद्र शाह मंडावी, सरपंच गजेंद्र, जनपद सदस्य अभिलाषा मेश्राम, पत्रकार योगेश खंडेलवाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, समाजसेवी खोरबहरा यादव, दिनेश साहू, अब्दुल खालिक जानू ने किया।

डॉक्टरों की टीम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश झरिया, शिविर प्रभारी डॉ. स्नेहा गुप्ता, डॉ. इकबाल हुसैन, डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा, डॉ. रश्मि कुंभकार और होम्योपैथी अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर मरीजों की जांच और दवाइयां वितरण की। सुबह से शाम तक 428 मरीजों की जांच की गई और उन्हें मेडिसिन वितरित की गई। डॉ. राजेश झरिया, डॉ. स्नेहा गुप्ता ने स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में बताया।

विधायक मंडावी ने भी बीमारियों से बचने के डॉक्टर के उपाय की सराहना की। शिविर में शुगर, बीपी, हृदय रोग, श्वसन संबंधी रोग, पाचन रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच और इलाज किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य जांच के अलावा आयुष विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। शिविर के अंत में आभार ज्ञापन शिविर प्रभारी डॉ. स्नेहा गुप्ता ने किया।

kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

27 minutes ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

31 minutes ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

1 hour ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago