छत्तीसगढ़

CG : नेत्रदान कर सामाजिक दायित्व निभाया…

दुर्ग। लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करने वाले नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रीय सदस्य जितेंद्रहासवानी ने अपने चाचा सुदामामल हासवानी के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया। सुदामामल हासवानी के पुत्र विकास हासवानी, भाई घनश्याम दास, जय कुमार, सुरेश हासवानी ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।

घनश्याम दास जीने बताया किउनके भाई सुदामामल हासवानी ने अपनी पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ पर संत श्री डॉ युधिष्ठिर लाल जी के सानिध्य में नेत्रदान की घोषणा की थी और आज उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कर अपना दायित्व पूर्ण किया।

गुरु जी संत डॉ युधिष्ठिर लाल जी हमें बार बार मानव सेवा का उपदेश देते हैं और नेत्रदान हेतु समाज को जागरूक करते हैं यह उसका ही परिणाम है कि सिंधी समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ी है।

जितेंद्रहासवानी ने कहा हमारी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन लगातार लोगों को नेत्रदान,देहदान ,त्वचादान, रक्तदान हेतु जागरूक करती है और जब हम अपने परिवार के किसी सदस्य का नेत्रदान करते हैं तो समाज के लिए उदाहरण पेश करते हैं और हम अन्य लोगों को इस हेतु अधिकार पूर्वक प्रेरित कर सकते हैं।

अरबिंदो नेत्रालय कि टीम ने कॉर्निया कलेक्ट किए

श्री सुदामामल हासवानी के पुत्र विकास हासवानी ने कहा आज उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं यह उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है किन्तु पापा ने जाते जाते दो परिवारों के जीवन को स्वर्ग बना दिया ईश्वर पापा को भी स्वर्ग में ही स्थान देगा हमारा परिवार व् समाज हमेशा पापा से प्रेरणा लेता रहेगा।

फाउंडेशन के सदस्य रितेश जैन ने कहा जितेंद्र हासवानी हमारी संस्था के सक्रीय सदस्य हैं और समय समय पर समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हैं और आज पिता के नेत्रदान कर उन्होंने साबित किया कि किसी कार्य में जब हम दूसरों को प्रेरित करते हैं तो शुरुवात अपने परिवार से करनी होगी और समाज को उन्होंने राह दिखाई।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिजली पोल के नीचे तार खुले हुए, करंट का खतरा …

राजनांदगांव : बिजली पोल के नीचे तार खुले हुए, करंट का खतरा …

राजनांदगांव | पुष्पवाटिका रोड में लगे बिजली खंभों के नीचे के हिस्से में तार खुले…

5 minutes ago
राजनांदगांव : सर्किट हाउस रोड पर हल्की बारिश से पानी हो रहा जाम …

राजनांदगांव : सर्किट हाउस रोड पर हल्की बारिश से पानी हो रहा जाम …

राजनांदगांव | नए सर्किट हाउस रोड में बारिश होते ही सड़ पर पानी जाम हो…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश से सहकारी बैंक में जलजमाव निकासी की स्थायी व्यवस्था जरूरी …

राजनांदगांव : बारिश से सहकारी बैंक में जलजमाव निकासी की स्थायी व्यवस्था जरूरी …

राजनांदगांव | जिला सहकारी बैंक परिसर में जलजमाव से कर्मचारी और किसान सभी परेशान हैं।…

10 minutes ago
राजनांदगांव : एसएनसीयू विवाद: दोनों पक्षों का बयान दर्ज, रिपोर्ट नहीं दी …

राजनांदगांव : एसएनसीयू विवाद: दोनों पक्षों का बयान दर्ज, रिपोर्ट नहीं दी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल के एसएनसीयू में चल रहे विवाद मामले में जांच टीम के…

13 minutes ago
कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ प्रदेश में मानसून की…

39 minutes ago
तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

दुर्ग देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई का ऐतिहासिक…

44 minutes ago