बेमेतरा। जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे-30 पर खड़े ट्रक को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद नेशनल हाइवे-30 पर दोनों ओर 3 से 4 किमी तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीम ने बुलडोजर की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया और जाम को क्लियर करवाया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
रायपुर ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल रमेन डेका ने आज…
भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…
भोपाल अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…