भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में नेहरू नगर भेलवा तालाब एक विशेष आर्कषण का केन्द्र है। जिसमें रोज सुबह एवं शाम को टहलने, घुमने, माॅर्निग वाक करने, खेलने हजारो लोग आते है वहां कि बनावट संरचना चारो तरफ हरे भरे नारियल के पेड़, गुरूद्वारा, मंदिर, पाथवे, बालीवाल खेल का मैदान, आधुनिक जीम, बच्चो के झुले, तालाब में खेलते हुए हंस, बतख, पक्षी, खिले हुए कमल इत्यादि सब के मन को मोह लेता है। कुछ दिनो से तालाब के बीच में कमल के ढेंस, हाईड्रोला घाॅस इत्यादि फैल जाने के कारण तालाब के सफाई हेतु बहुत दिनो से सब की मांग थी, उसको देखते हुए महापौर नीरज पाल, एम.आई.सी. सदस्य सीजू एन्थोनी, आयुक्त देवेश कुमार धु्रव, जोन आयुक्त रवि सिन्हा, जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, के साथ पुरे तालाब का निरीक्षण किये। तालाब सफाई के लिए दुर्ग ढ़िमरा पारा से 20 ढ़िमरो की टोली को बुलाया गया जो अपने व्यवहारी शैली में टयूब, रस्सी, जाल, हंसिया इत्यादि लेकर भेलवा तालाब पहुंचे और तालाब सफाई की शुरूआत की। उन्होने बताया कि एक हफ्ते के अंदर पुरे तालाब की सफाई हो जायेगी।
Home »






