छत्तीसगढ़

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नगर पंचायत में उप लेखापाल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे थे। जानकारी के अनुसार, आंजोखुर्द निवासी नंदलाल सिंह ने पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी किशन तिवारी ने उनकी पत्नी को नगर पंचायत पटना में उप लेखापाल के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने खुद को सीएमओ से जुड़ा हुआ बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग माध्यमों से कुल 2 लाख रुपये ले लिए।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 26 जुलाई 2025 को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। बाद में उसने व्हाट्सएप के जरिए एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेज दिया, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं कराई। जब जांच की गई तो वह आदेश फर्जी पाया गया। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने फरवरी 2026 में पटना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी किशन तिवारी के खिलाफ धारा 318(4), 336(3), 338 और 238 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के अनुसार, आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। हाल ही में उसके अपने गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ एक व्यक्ति से ही नहीं, बल्कि कई अन्य बेरोजगारों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। एफआईआर में दर्ज जानकारी के अनुसार, आरोपी ने राम कुमार से 40 हजार, सौरभ कुमार से 35 हजार, कमलेश्वर से 25 हजार, गीता सूर्यवंशी से 25 हजार, राजेश सूर्यवंशी से 20 हजार, कलावती से 23 हजार, झाम माण्डले से 22 हजार और अन्य लोगों से भी पैसे वसूले हैं। हालांकि इनमें से कई पीड़ितों ने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों को सामने आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी पहचान की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से…

9 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं…

12 minutes ago
राजनांदगांव : प्राचार्य ने 6 लाख का किया गबन, सस्पेंड …

राजनांदगांव : प्राचार्य ने 6 लाख का किया गबन, सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में वित्तीय अनियमितता बरतने वाले प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया…

18 minutes ago
CG : केलकरपारा स्टेशन रोड की सफाई करवाकर कचरा उठवाई गई …

CG : केलकरपारा स्टेशन रोड की सफाई करवाकर कचरा उठवाई गई …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत…

28 minutes ago
CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…

34 minutes ago
CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…

45 minutes ago