जशपुर। जिले में फर्जी तरीके से खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दो महिलाओं को झांसे में लेकर उनसे दो लाख रुपये की ठगी की थी। यह मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष), निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा थाना कोटा, जिला बिलासपुर जो जशपुर में किराए के मकान में रहकर स्वयं को सशस्त्र बल का सिपाही बताता था। वह पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था, जहां उसकी मुलाकात दो महिलाओं से हुई। अपनी कथित पहुंच का हवाला देकर उसने मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और एक महिला से दो लाख रुपये ले लिए।
प्रार्थिया सीमा बाई (39 वर्ष), निवासी झरगांव, चौकी सोनक्यारी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 318(2), 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिलासपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ASP जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि फर्जी वर्दी पहनकर ठगी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कवर्धा । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का…
कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की…
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों पर…
रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…