दुर्ग । दुर्ग शहर के मोहलाई रोड पंचशील नगर स्थित एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान शिवपारा निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है।
घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी भी बरामद की गई है जिससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशा करने के दौरान आपसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही हत्या के पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…
दुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…
भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…
जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…