छत्तीसगढ़

CG : पंचायत सचिव ने 17 लाख किया गबन, जांच शुरू …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पंचायत सचिव किशन राठौर पर पिपरखुंटी ग्राम पंचायत के सरपंच के अधिकारों का कथित रूप से अतिक्रमण कर 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि तराईगांव और सेमरा पंचायत में पदस्थ सचिव किशन राठौर ने अपनी अधिकार सीमा से बाहर जाकर पिपरखुंटी ग्राम पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप किया। शिकायत के अनुसार डिजिटल हस्ताक्षर के कथित दुरुपयोग के माध्यम से लगभग 17 लाख 26 हजार 600 रुपये की राशि निकाली गई। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी पत्रों में इस मामले का उल्लेख होने के बाद पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है।

स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि संबंधित राशि 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायत को प्राप्त हुई थी, जिसका उपयोग विकास कार्यों के लिए किया जाना था। अब यह जांच का विषय है कि राशि का उपयोग नियमानुसार हुआ या नहीं। इसी बीच मामले ने एक और मोड़ तब लिया जब भड़रापारा निवासी अमन साहू ने पंचायत सचिव और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। शिकायत के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को पैतृक भूमि से जुड़े विवाद के दौरान कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। विवाद खसरा नंबर 2805 की जमीन से संबंधित बताया जा रहा है। अमन साहू की शिकायत के आधार पर पेंड्रा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

1 hour ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

1 hour ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

1 hour ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

2 hours ago
CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

3 hours ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

3 hours ago