छत्तीसगढ़

CG : पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान शुरू …

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील

  गौरेला पेंड्रा मरवाही : श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित श्रमिकों के हितों और कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रमिकों के पंजीयन अभिलेखों का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से मिलान कर आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन किया जाएगा। विभाग ने यह प्रक्रिया 30 जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में उपस्थित होकर ई-केवाईसी कराना होगा। सत्यापन के दौरान श्रमिकों की जानकारी आधार में दर्ज प्रमाणित विवरण के अनुसार अद्यतन की जाएगी, जिससे भविष्य में विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। 

           ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन किया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति, सहमति पत्र, ई-साइन तथा मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य रहेगा। लाभार्थी की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान श्रमिक की लाइव फोटो भी ली जाएगी। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर एक विशिष्ट आवेदन क्रमांक जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से निर्धारित समयावधि के भीतर अपने अभिलेखों का सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी पूर्ण होने से श्रमिकों का डाटा अधिक सटीक एवं अद्यतन होगा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए श्रम पदाधिकारी कार्यालय जनपद पंचायतों में संचालित श्रम संसाधन केंद्रों तथा निकटतम चॉइस सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

56 minutes ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

1 hour ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago