छत्तीसगढ़

CG : पक्के मकान का सपना हो रहा साकार, ग्रामीण परिवारों का आवास बन कर तैयार…

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कृष्णा विश्वास को दिया सुरक्षित आशियाना

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिले के जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही है। कभी कच्चे मकानों में रहने को विवश हो रहे परिवारों के जीवन में अब सुरक्षा और सम्मान आ रहा है। कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचलों में पक्के आवासों का निर्माण तेज गति से हो रहा है।

    अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजरिमा में निवासरत श्री कृष्णा विश्वास का पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। उनकी पुत्री सुश्री ताप्सी विश्वास ने बताया कि पूर्व में उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था, जहां विशेषकर बारिश के दिनों में रहना अत्यंत कठिन हो जाता था। छत से पानी टपकने के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता था। श्री कृष्णा विश्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत शासन से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उनके परिवार को पक्का मकान बनाने का संबल दिया। कृषि मजदूरी से जमा पूंजी को शासन की सहायता राशि के साथ जोड़कर उन्होंने अपने सपनों का पक्का मकान तैयार किया। आज इस आवास में उनके माता-पिता एवं दादा सहित कुल पांच सदस्य सुरक्षित और सम्मानपूर्वक निवास कर रहे हैं।

    सुश्री ताप्सी विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना ने न केवल उन्हें सुरक्षित आवास दिया है, बल्कि जीवन में स्थिरता और आत्मसम्मान भी प्रदान किया है। उन्होंने अपने परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना ने उनके पक्के मकान के सपने को साकार किया है और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

3 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

4 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago