जानकारी के अनुसार, ग्राम निसदा में पत्थर खदान संचालकों ने महानदी में खदान का मलबा डालने और पत्थर खदानों की जांच करने के संबंध में ग्रामीणों के साथ ओमप्रकाश सेन ने शासन से शिकायत की थी. प्रशासन के जांच के बाद पत्थर खदान संचालकों को महानदी से मलबा हटाने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद संचालकों ने महानदी में डाले गए मलबे को हटाने का काम शुरू किया. इस बीच शुक्रवार को प्रशासन से अनुमति प्राप्त पत्थर खदान के सीमांकन के लिए पटवारी, कोटवार और शिकायकर्ता सहित कुछ ग्रामीण पहुंचे थे. इसी दौरान अपने रिश्तेदार का खदान संचालित करने वाला ग्राम घोड़ारी निवासी अशोक यादव शिकायतकर्ता ओमप्रकाश सेन और कोटवार केदारनाथ साहू से उलझ गया, और मारपीट शुरू कर दी. मामले की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…
राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…
राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…
राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…
- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…
- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…