CG : पटाखा दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का परिपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सम्बंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

नागरिकों से आतिशबाजी करने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील

जगदलपुर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरिस एस के निर्देशानुसार जिला सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का परिपालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उक्त सम्बन्ध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि दीवाली पर्व के दौरान अस्थायी संरचना एवं पण्डालों में संचालित पटाखा दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का पालन करने सहित अग्निशमन यंत्र को दुकानों पर रखते हुए आवश्यक सावधानियों को अपनाया जाए। किसी भी तरह की चूक अथवा सुरक्षा का पालन नहीं किए जाने पर संबंधित संचालक व दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे और संबंधित दुकान संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। पटाखा दुकान रिहायशी एवं बाजार के पास नहीं खोला जाए। पटाखा दुकान का निर्माण किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए तथा अग्निमंदक घोल से उपचारित किया होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम 03 मीटर साईड पर एवं एक दूसरे के सामने न बनाई जाए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैंप, गैस लैंप एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित है। जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि स्वयं की सुरक्षा के मद्देनजर आतिशबाजी के दौरान सतर्कता बरतने के साथ ही बच्चों को आतिशबाजी से मनाही करें। वहीं सूखे घास, पैरावट इत्यादि के पास कदापि आतिशबाजी न किया जाए।

kgnews

Recent Posts

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

सरगुजा। अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के आसपास बिक रहे प्रसाद को लेकर एक…

2 minutes ago
CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

दुर्ग। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना रहता…

12 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव | ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पेड़ों की डालियां और झाडिय़ां सड़क तक फैलती…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव | सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को मोहला -मानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस…

21 minutes ago
राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…

24 minutes ago