रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्नी ने अपने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस बात की सूचना पुलिस को घर वालों ने दी तो पुलिस की टीम मजिस्ट्रेट के सामने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जिसके बाद लाश को फंदे से नीचे गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मौके से सोसाइड नोट भी बरामद किया गया है। ये पूरा मामला रविवार-सोमवार की रात का है। खमतराई थाना के भनपुरी इलाके के गोवर्धन चौक में रहने वाले राजेश साहू का अपनी पत्नी के साथ रजनी बघेल के साथ विवाद हुआ। दोनों ने लव मैरिज की है। इसके पहले भी दोनों के बीच घर की आपसी कहा सुनी में विवाद होते रहता था। पुलिस को कमरे के अंदर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे महिला ने लिखा की वह जिंदगी से खुश नहीं है। उसको अपने पति और मां से उतना प्यार नही मिला, जितना वो चाहती थी। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्यवाई कर रही है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…