रायपुर। पति ने कैरेक्टर शक में अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला अपने मायके गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति उसके साथ झगड़ने लगाए फिर गाली गलौज करते हुए जिंदा नहीं छोडूंगा कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और थाने पहुंची। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अभनपुर की रहने वाली है। अस्पताल में झाड़ू पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को अपनी बहन की लड़की की शादी में गुढ़ियारी गई थी।
30 सितंबर के शाम 6 बजे वह अपने गांव वापस लौटी। तो उसके पति कुलदीप ने विवाद शुरू कर दिया। उसने महिला के कैरेक्टर पर शक करते हुए आरोप लगाया। फिर अश्लील गाली गलौज देने लगा। आरोपी पति ने फिर अपने पास रखे रेजर ब्लेड से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लड महिला के गले में जाकर लगा। इस दौरान आरोपी ने कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। जान से मार कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फिर उसने अभनपुर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आरोपी पर हाफ मर्डर में मुकदमा दर्ज किया है।
छिंदवाड़ा शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…
भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…
राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…
सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…