छत्तीसगढ़

CG : पत्थर से कुचलकर शख्स की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी,

बलौदाबाजार। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाटापारा शहर में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में बीती रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अखिलेश यादव की रक्त रंजित लाश मिली. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक मिल में मजदूरी का काम करता था.

मामले में थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है. पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश पड़ी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. फिलहाल घटना कैसे हुई और क्यों हुई यह पता नहीं चला है. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और घटना स्थल के पास एक बड़ा पत्थर मिला जिस पर खून के निशान मिले हैं. जिसे देखकर लगता है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है.

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे. बता दें कि भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में आए दिन चाकूबाजी, मारपीट की घटनाएं होते रहती है. जिसका प्रमुख कारण नशे को माना जा रहा है. आज की घटना भी उसका एक कारण हो सकता है, जिसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद हो पाएगा.

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

5 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago