छत्तीसगढ़

CG : पत्नी की हत्या के बाद एक और वारदात को अंजाम देने दौड़ा शख्स, शक का मामला …

कोरबा। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में ताला लगाकर सीधे थाना पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अति का अंत कर दिया।उसने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति पर उसे शक था, उसे मारने भी गया था, लेकिन वह नहीं मिला। यह सुनते ही पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर पहुंची, जहां घर के भीतर पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम बरहामुडां पोटापानी की है। यहां रमाशंकर अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव 30 वर्ष एवं दो पुत्री तथा एक पुत्र के साथ निवासरत है। वह रोजी मजदूरी करता था, वहीं उसकी पत्नी दुकान समेत अन्य स्थान पर झाड़ूपोछा का काम करती थी। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह से पूर्णिमा तीन माह से ग्राम मुनगाडीह स्थित अपने मायके में रहती थी। गुरूवार को वह अपनी स्कूटी में बरहामुडां घर पहुंची। इस दौरान दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब नाराज रमाशंकर ने एक बच्चे को साइकिल का पंचर बनाने के नाम भेज दिया और दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेजा। इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पूर्णिमा के गले में दो वार कर मौत के घाट उतार दिया।

बाद में घर में ताला लगा कर निकला और अपने पुत्र को चाबी सौंप कर कहा कि जंगल से आ रहा हूं। जंगल न जाकर वह सीधे पाली थाना पहुंचा और उसने पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस को पहले बात मजाक में लगी, पर जब उसने कहा कि अवैध संबंध की वजह से हत्या की और उस व्यक्ति को भी मारने गया था, जिसके साथ पत्नी का संबंध था। हमारे पाली प्रतिनिधि ने बताया कि रमाशंकर को लेकर पुलिस गांव पहुंची, तब गांव वाले भी हड़बड़ा गए, क्योंकि उन्हें घटना की जानकारी नही थी। बाद में बच्चे को बुलाकर घर का ताला खोला गया। जहां पूर्णिमा की रक्त रंजित लाश मिली। सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago